Admission Registration 2026-27
View API Score (Assistant Professor)

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की दोहरी सफलता

Posted: 26 Oct, 2025 University Diary
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की दोहरी सफलता

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविदयालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो रजत पदक प्राप्त किया।

गुरु काशी विश्वविद्यालय, तलवंडी साबो, भटिंडा (पंजाब) में दिनांक 23.10.2025 से 31.10.2025 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविदयालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने दो रजत पदक पर कब्जा जमाया।

क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर प्रशांत कुमार राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र मृणाल चौहान ने 70 मीटर् रीकर्व ईवेंट में 360 अंकों में से 342 का स्कोर प्राप्त कर तथा ओवरऑल रैंकिंग में विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि अपने प्रारम्भिक वर्षों में ही हासिल कराई है। ऐसा प्रदर्शन आने वाले समय में विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को यह भरोसा दिलाया कि यदि वे इस क्षेत्र को कैरियर के रूप में चुनते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव सुविधा प्रदान करेगा।

 

Student Zone