महारानी अहिल्याबाई होलकर महिला छात्रावास
विश्वविद्यालय छात्रावास
महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध है। विश्वविद्यालय परिसर में वर्तमान में दो छात्रावास संचालित हैं—
1. शिवाजी महाराज पुरुष छात्रावास
2. महारानी अहिल्याबाई होलकर महिला छात्रावास
इन छात्रावासों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे अपनी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत प्रगति पर पूर्ण ध्यान केंद्रित कर सकें।
उपलब्ध सुविधाएँ
माननीय कुलपति जी के मार्गदर्शन में छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए अनेक आधुनिक एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे—
- हाई-स्पीड Wi-Fi सुविधा
- मेस (भोजन) व्यवस्था
- स्वच्छ पेयजल हेतु RO Water Cooler
- Washing Machine
- Refrigerator (फ्रिज)
- स्पोर्ट्स रूम
- टीवी कॉमन हॉल
- स्वच्छ एवं व्यवस्थित परिसर
सुरक्षा व्यवस्था
विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा छात्रावास परिसर CCTV कैमरों से सुसज्जित है, जिससे 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाती है। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सहायक कुलसचिव:
डॉ महेश श्रीवास्तव
छात्रावास प्रभारी:
डॉ विभा मिश्र
सहायक प्रभारी:
डॉ प्रतिभा
