Admission Registration 2026-27
Download Admit Card For Asstt. Prof. Written Exam

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ने कबड्डी में शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

Posted: 09 Oct, 2025 University Diary
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ने कबड्डी में शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आज़मगढ़ ने सी० वी० रमन विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता में उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा को ६४-२३ के भारी अंतर से हराकर अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।

विदित हो कि दिनांक ०६ अक्टूबर से ०९ अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र की कुल ५६ विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया है। पूरे देश के विश्वविद्यालयों को 4 जोन में बाँटा गया है, जिसमें महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्र में आता है।

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर लिया है। शीर्ष ४ टीमें अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर प्रशांत कुमार राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक १३ अक्टूबर से १७ अक्टूबर तक गलगोटिया विश्वविद्यालय नोयडा में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में देश के शीर्ष १६ विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

इस सफलता पर कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार, कुलसचिव डा० अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक आनंद मौर्य, वित्त अधिकारी जे एन झा, तथा सहायक कुलसचिव डा० महेश श्रीवास्तव ने क्रीड़ा सचिव सहित उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

पूरे विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Student Zone